मिर्ज़ापुर: गणेशगंज-भैसहिया टोला मार्ग पर गिरा विशाल पाकड़ का पेड़, आवागमन हुआ बाधित
गणेशगंज-भैसहिया टोला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक विशाल पाकड़ का पेड़ गिर पड़ा। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। संयोग अच्छा रहा की स्कूल जाने वाली छात्राएं व अन्य काम से निकले राहगीर बाल बाल बच गए। पेड़ गिरने की सूचना नगर पालिका व संबंधित विभाग को दे दी गई है।