मानिकपुर: चित्रकूट के गड़ौली बालू खदान पर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए, जांच की मांग की
चित्रकूट के सरधुआ क्षेत्र की गड़ौली बालू खदान को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे अवैध खनन, बिना रवन्ना बालू लोडिंग, ओवरलोड वाहनों के संचालन और नदी की मुख्य धारा से खनन के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज व दस्तावेजों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।