राशमि: रूद में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला, लोकार्पण के बाद भी डॉक्टर-फार्मासिस्ट राशमी अस्पताल में
क्षेत्र के रूद गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भवन का लोकार्पण होने के बाद भी उस पर ताला लगा हुआ है। इतना ही नहीं, यहां नियुक्त डॉक्टर और फार्मासिस्ट को अस्थायी रूप से राशमी अस्पताल में तैनात किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गत 6 जून को क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में गांव के बाहर बाईपास