जलालाबाद: जलालाबाद के वकीलों ने पंजीकरण विभाग के मॉड्यूल लागू करने पर रोक की मांग की, कहा- सरकार नहीं सुन रही
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टाम्प विक्रेता संघ ने पंजीकरण विभाग के प्रस्तावित मॉड्यूल के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ता संगठनों का कहना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं और अन्य हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श कर जनहित में व्यवहारिक समाधान निकाला ज