जमुआ: जमुआ प्रखंड के दुम्मा गांव की कैंसर पीड़ित 20 वर्षीय संजू कुमारी की मदद के लिए ब्रदर टीम आगे आई, पीड़िता से की मुलाकात
Jamua, Giridih | Oct 22, 2026 जमुआ प्रखंड के दुम्मा गांव की कैंसर पीड़ित 20 वर्षीय संजू कुमारी की मदद के लिए ब्रदर टीम आगे आई है। गुरुवार को 2 बजे टीम के संस्थापक राजू यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने नावाडीह पंचायत अंतर्गत दुम्मा गांव पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और इलाज के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।