मंझनपुर: कौशाम्बी में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और बेहतर पुलिसिंग पर एसपी का फोकस, शाखा प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार को मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों का गहन मूल्यांकन किया। बैठक के दौरान शाखाओं द्वारा संपादित कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।