गम्हरिया: फार्मर रजिस्ट्री फेज-02 को लेकर गम्हरिया में बैठक, किसानों के पंजीकरण में तेज़ी लाने के निर्देश
गम्हरिया में फार्मर रजिस्ट्री फेज-02 को लेकर बीडीओ शाएक आलम की अध्यक्षता में सभी डीलरों और पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। बीडीओ ने कहा कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण अब अनिवार्य है, तभी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए किसानों का जल्द निबंधन कराया जाएगा