शाजापुर: श्रीरामजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शाजापुर में निकली श्रीराम कीर्तन फेरी
अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शाजापुर में हिंदू संगठन और धर्म प्रेमी नागरिकों द्वारा श्री राम कीर्तन फेरी निकाली जा रही है। रविवार शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम कीर्तन फेरी के माध्यम से लोगों को अयोध्या में भव्य मंदिर की स्मृति कराई जा रही है।