शाजापुर: विवाहिता को घर से उठाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में शाजापुर कोतवाली थाने में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला को घर से जबरदस्ती उठाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रविवार रात 7:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।