फिरोज़ाबाद: एटा से टूण्डला रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास डम्फर में घुसा कंटेनर, चालक की हुई मौत
राजस्थान के जिला अलवर क्षेत्र थाना रामगढ के गांव बीजवा निवासी सलेम पुत्र जुम्मे खां बंद बॉडी कंटेनर में मुर्गी दाना का माल लेकर निकला था। बुधवार तडके पांच बजे करीब थाना रजावली क्षेत्र एटा से टूण्डला रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास उक्त कंटेनर तेज रफ्तार के साथ डम्फर में पीछे से जा घुसा। जिससे चालक सलेम की मौके पर ही मौत हो गई।