फिरोज़ाबाद: गांधी पार्क में हुई हिंदुओं की विशाल महासभा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अमानवीय अत्याचार पर जताई गई चिंता
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के तत्वाधान में नगर के गांधी पार्क में हिंदुओं की एक विशाल महासभा का आयोजन संयोजक बृजेश यादव एवं सह संयोजक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में बुधवार दोपहर दो बजे करीबन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में हिंदू समाज के युवा, पुरुषों एवं माताओं बहिनों ने प्रतिभाग किया।