गौनहा: लक्षनौता गांव के समीप ग्रामीण बैंक के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक और बैग लूटकर हुए फरार
ग्रामीण बैंक के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव के समीप शनिवार के रात की है। मामले की जानकारी ग्रामीण बैंक बेलसंडी शाखा के मैनेजर पंकज कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि वह बाइक से बेलसंडी शाखा से अपने डेरा को लौट रहा था।