गौनहा: सलमान के घर फायरिंग करने वाले विक्की और सागर को हत्या का सता रहा डर,परिवार वालों ने पत्र लिखकर सुरक्षा का किया मांग
पश्चिम चंपारण जिले के मसही गांव निवासी जेल मे बंद विक्की गुप्ता और सागर पाल को अपनी हत्या का डर सता रहा है।दोनो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद है।दोनों आरोपितों ने मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। उनके परिवार वालों ने भी महाराष्ट्र और बिहार सरकार से पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।