गौनहा: सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरीया गांव में बकरी चराने गए एक व्यक्ति पर बाघ का हमला, मौत
बकरी चराने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया है। हमले में चरवाहा की मौत हो गई है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भी उमड़ी हुई है।घटना मंगलवार कि है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरीया गांव के पास की है। वही मृतक व्यक्ति की पहचान इनरदेव महतो 50 वर्षीय के रूप में हुई है।