गौनहा: सहोदरा में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससूराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजन दहेज के लिए ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।हालांकि ससुराल वालें घर छोड़कर फरार है। घटना जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र के पास की है। वही मृतका की पहचान शिव यादव की पत्नी पूजा देवी 26 वर्षीय के रूप में की गई है।