नवाबगंज: बाराबंकी में 55 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
मसौली थाना क्षेत्र के कंधईपुर गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय जुबेर की जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और एक निजी एंबुलेंस से शव को घर ले गए। परिजनों ने गुरुवार करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जुबेर को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। बताया जा रहा है कि वह भारी सामान उठा रहे थे।