कौंच: कोंच पहुंचे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने सरकार पर हमला बोला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है प्रदेश और केंद्र सरकार
Konch, Jalaun | Jun 24, 2026 मंगलवार देर रात 11 बजे कोंच में निजी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार नही मिला। राममंदिर निर्माण व स्मार्ट मीटर योजना पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं।