कटघोरा: दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने 25 बकरियां चुरा लीं, पुलिस तलाश में जुटी, किसान को लाखों का झटका
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में किसान रामनाथ यादव के घर की दीवार में सुरंग बनाकर 25 बकरियां चोरी कर लीं। लाखों रुपये की बकरियों पर हाथ साफ होने से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।