प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान बना ग्रामीणों के लिए योजनाओं की जानकारी का सशक्त माध्यम, 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाएं
प्रतापगढ़,राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर पात्र लोगों