Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

मधेपुरा में कस्तूरबा विद्यालय भर्ती प्रक्रिया तेज, 6 अगस्त से शुरू होंगे इंटरव्यू मधेपुरा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला चयन समिति ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा कर दी है। इंटरव्यू 6 अगस्त से 22 अगस्त तक शिक्षा भवन, द्वितीय तल, मधेपुरा में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार रविवार और अन्य सरकारी अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर ही उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भर्ती रात्रि प्रहरी, अनुसेवक (चपरासी), मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया जैसे पदों के लिए की जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह-सचिव, जिला चयन समिति के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन क्रमांक और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही इंटरव्यू में शामिल होना होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक मूल एवं स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति एवं आरक्षण प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अनुभव प्रमाण-पत्र और चार पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो शामिल हैं।

Bihar, India | Jul 29, 2026