गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में 16 साल से फरार 20 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, यूपी से 17 आरोपी दबोचे गए
अलवर जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को गोविंदगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 20 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 16 साल पुराने गौतस्करी के मामले के 17 आरोपी भी शामिल हैं।