बंदरा: गगराहा गांव में अचानक आग़ लगने से तीन परिवारों की घर हुआ राख, जांच में जुटी प्रशासन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र के गगराहा गांव में गुरुवार सुबह करीब दस बजे में अचानक आग लगने से तीन परिवार का घर जलकर राख हो गया। इस मामले को लेकर पीड़ित मो दुलारे मो प्यारे और मो रिजवान ने अंचलाधिकारी से शिकायत कर उचित कार्रवाई कि मांग किया है। बताया कि अचानक आग लगने से घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया।