मंझनपुर: मंझनपुर सपा विधायक पर हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप है कि मंझनपुर के विधायक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे जनमानस में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।