पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने जोगीडीपा गांव से घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शुभम दास को जोगीडीपा गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर में अकेली थी. तभी शुभम दास के द्वारा घर में घुसकर पीड़िता को बेज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ किया था.