लखीसराय: पुरानी बाजार निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । घटना शुक्रवार की दोपहर 2:00 की बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया।बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट निबंधन पदाधिकारी चेंबर में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।