विदिशा: 14जून को खेतबचाओ अभियान और कृषिविज्ञानकेद्र के शुभारंभ पर शामिल होगे कृषि मंत्री शिवराजसिंह दिल्ली से एक दल पहुचा विदिशा
देश में एक जून से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का विदिशा में भी 14 जून से शुभारंभ होने जा रहा है। इसी के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को कृषि विस्तार भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली के उप महानिदेशक राजवीर सिंह विदिशा पहुंचे। कलेक्टर अंशुल गुप्ता और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की