स्वार: कोतवाली पुलिस ने मछली पकड़ने को लेकर हुए झगड़े में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Suar, Rampur | Oct 7, 2026 रामपुर की स्वार कोतवाली पुलिस ने मछली पकड़ने को लेकर आपस में झगड़ा करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवपुरी गांव निवासी विकेस और ब्रज किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एसडीएम स्वार न्यायालय के समक्ष भेजा है।