हुज़ूर: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 'एलएन यूनिवर्स' का भव्य आयोजन, निखिता गांधी ने बांधा समां
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2025 भोपाल। कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में शनिवार को वार्षिकोत्सव 'एलएन यूनिवर्स' का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर निखिता गांधी ने लाइव परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और निखिता गांधी के सुपरहिट गानों पर नाचे |