भदेसर: चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र में भादसोड़ा पुलिस ने कंटेनर से 158 किलो डोडा चूरा बरामद किया, 2 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि भादसोड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखे गए 158 किलो 167 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, पुलिस ने मौके से डूंगरपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है ।