मंझनपुर: विकास भवन मंझनपुर में पशुधन अफसरों से परेशान मृतक कर्मी का परिवार, पशुधन अधिकारी-कर्मचारी ने मांगी ₹5 लाख की रिश्वत
भरवारी कस्बे के रहने वाले मोनू पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। 25 अक्टूबर 2022 को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों बाद माया देवी ने मृतक आश्रित कोर्ट से नौकरी का फॉर्म भरा और अपने पति के ग्रैचुइटी का भुगतान करने के लिए विभाग के चक्कर लगाना शुरू किया। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला