नालंदा जिला के सरमेरा बाजार में बरसात से पहले जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए सरमेरा नगर पंचायत की ओर से नालों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत के कर्मी मजदूरों की मदद से मुख्य बाजार और वार्डों के बड़े छोटे नालों से कचरा व गाद निकल रहे हैं।