राजमहल: राधानगर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
उधवा प्रखंड क्षेत्र के राधानगर गांव में स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार की संध्या करीब 7 बजे धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई।जिसमें स्थानीय बच्चों,महिलाओं और युवाओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम के भजन से हुई एवं पवनपुत्र हनुमान जी की विशेष आरती और चालीसा पाठ किया गया।