उनियारा: उनियारा में अज्ञात शव की 48 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
Uniara, Tonk | Apr 4, 2026 उनियारा में मिले अज्ञात शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार को सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे गलवा पुलिया में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।