कर्वी: पाठा मुक्ति मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को धमकी और जातिसूचक टिप्पणी पर सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट में समाजसेवी लवकुश कुमार भारती और नन्दलाल सिंह आजाद ने मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और जातिसूचक अपमान की शिकायत की। संगठन ने अरुण सिंह उर्फ मिंटू सिंह और शिवम परिहार पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।