भीलवाड़ा। एसपी के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के क्रम में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम आधारित इन्वेस्टमेंट स्कैम से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ₹4,29,000/- (चार लाख उनतीस हजार रुपये) की ऑनलाइन ठगी के मामले में 03 आरोपियों को बैंक से नकदी निकालते हुए गिरफ्तार किया गया।