आंवला: आंवला के मनौना धाम से बच्चा चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बरेली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मानव तस्करी का नेटवर्क
Aonla, Bareilly | May 29, 2026 आंवला में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सात बजे दी जानकारी में बताया कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में अंतरजनपदीय गिरोह के मुख्य सरगना उत्तम वाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखीमपुर खीरी का निवासी है, जिसे पुलिस ने पुरैना तिराहे के पास से घेराबंदी कर दबोचा।