विभूतिपुर: विभूतिपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी तारा के सभा कक्ष में बिहार प्रांतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक आयोजित
बिहार प्रांतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की मासिक बैठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी तारा के सभा भवन में प्रखंड उपाध्यक्ष घुरन महतो की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें बैठक की संपुष्टि के बाद संघ के संरचनात्मक ढांचा पर विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की गई। मौके पर डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह, उमेश झा, राजेश कुमार, बबलू कुमार,राकेश कुमार ,मिथिलेश कुमार आदि थे।