हसपुरा: प्रखंड के पीरू सामुदायिक सह पंचायत भवन परिसर सहित विभिन्न पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई ग्रामसभा
हसपुरा प्रखंड के पीरू नाला के समीप सामुदायिक सह पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मुखिया गोपाल सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की महता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा संकल्प के साथ अशुद्ध हो रहे पर्यावरण को बचाना है।