फिट इंडिया खेल सत्र में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, नशामुक्ति की ली शपथ
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय, दतिया के खेल परिसर में फिट इंडिया खेल सत्र आयोजित किया गया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नियमित खेल गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
#दतिया #CMMadhyapradesh #JansamparkMP #Datia #सेवासंकल्पअभियान #MadhyaPradesh