कांके: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने की छापेमारी, कुछ युवकों को पकड़कर ले गई थाना
Kanke, Ranchi | May 19, 2026 हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी की और कुछ युवकों को पकड़कर थाना ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, हरमू इलाके में एक लड़की के साथ छीनतई और मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले की जांच में पुलिस हिंदपीढ़ी पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में नशे का कारोबार बढ़ गया है।