मोतिहारी: ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 292 लीटर देसी शराब किया ज़ब्त
जिले की ALTF टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ALTF टीम ने 16000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया। इस दौरान 292 लीटर देसी शराब को बरामद कर पुलिस टीम ने एक बाइक को जप्त किया है। अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे दी गई।