कोडरमा घाटी में तीन वाहनों की भीषण टक्कर, टैंकर चालक घायल
कोडरमा। कोडरमा घाटी के सतपुलिया के समीप रविवार को एक हाईवा और दो टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक केबिन में फंस गया। रविवार को 9 बजे सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और रोड सेफ्टी सदस्य सागर गिरी ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Koderma, Kodarma | Jul 12, 2026