Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कोडरमा घाटी में तीन वाहनों की भीषण टक्कर, टैंकर चालक घायल कोडरमा। कोडरमा घाटी के सतपुलिया के समीप रविवार को एक हाईवा और दो टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक केबिन में फंस गया। रविवार को 9 बजे सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और रोड सेफ्टी सदस्य सागर गिरी ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

Koderma, Kodarma | Jul 12, 2026

MORE NEWS

चंदवारा में समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी

चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से शनिवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृह रक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, विजय कुमार पांडेय 11 जुलाई को ड्यूटी संबंधी कार्य से समादेष्टा कार्यालय गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कार्यालय परिसर और आसपास मौजूद लोगों के साथ काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने चंदवारा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि समादेष्टा कार्यालय चंदवारा थाना की चारदीवारी से सटा हुआ है और पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के सामने स्थित है। इस मार्ग से पुलिसकर्मियों का लगातार आवागमन रहता है। इसके बावजूद दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चंदवारा में समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित समादेष्टा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने से शनिवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गृह रक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि चंदवारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, विजय कुमार पांडेय 11 जुलाई को ड्यूटी संबंधी कार्य से समादेष्टा कार्यालय गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कार्यालय परिसर और आसपास मौजूद लोगों के साथ काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने चंदवारा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि समादेष्टा कार्यालय चंदवारा थाना की चारदीवारी से सटा हुआ है और पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के सामने स्थित है। इस मार्ग से पुलिसकर्मियों का लगातार आवागमन रहता है। इसके बावजूद दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Koderma, Kodarma | Jul 12, 2026

🐄❤️ गौ प्रेम की अनोखी मिसाल!
झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड निवासी बीरू फर्नीचर के संचालक एवं समाजसेवी बीरेंद्र यादव की गाय की बाछी 'परी' सीढ़ियाँ चढ़कर घर के दूसरे तल्ले तक पहुंच जाती है और परिवार के सदस्य की तरह पूरे घर में घूमती-फिरती है। हर इशारे को समझने वाली 'परी' और उसके मालिक के बीच का यह अनमोल रिश्ता लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️🙏

#JhumriTilaiya #Koderma #Gaumata #CowLove #GauSeva #VirendraYadav #ViralReels #HeartTouching #AnimalLove #India #ReelsIndia #FacebookReels #TrendingReels #PositiveStories #Jharkhand #ViralVideo #DesiLove #Inspiration #LocalNews #Pary #PyaarKiMisaal

🐄❤️ गौ प्रेम की अनोखी मिसाल! झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड निवासी बीरू फर्नीचर के संचालक एवं समाजसेवी बीरेंद्र यादव की गाय की बाछी 'परी' सीढ़ियाँ चढ़कर घर के दूसरे तल्ले तक पहुंच जाती है और परिवार के सदस्य की तरह पूरे घर में घूमती-फिरती है। हर इशारे को समझने वाली 'परी' और उसके मालिक के बीच का यह अनमोल रिश्ता लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️🙏 #JhumriTilaiya #Koderma #Gaumata #CowLove #GauSeva #VirendraYadav #ViralReels #HeartTouching #AnimalLove #India #ReelsIndia #FacebookReels #TrendingReels #PositiveStories #Jharkhand #ViralVideo #DesiLove #Inspiration #LocalNews #Pary #PyaarKiMisaal

Koderma, Kodarma | Jul 12, 2026

तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने टोटो में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे टोटो सवार।

तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने टोटो में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे टोटो सवार।

Koderma, Kodarma | Jul 11, 2026

चलती ट्रेन में दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म से टकराकर युवक का पैर घायल

कोडरमा :चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी–आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी अनुसार, आरपीएफ को सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का पैर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान आरपीएफ हवलदार रवि रोशन कुमार एवं पोर्टर विमल कुमार गुप्ता ने घायल यात्री को तत्काल कोच से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर के स्थानीय अस्पताल भेजा।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।पूछताछ में घायल ने अपना नाम संजय गोस्वामी (23 वर्ष), पिता मिठू गोस्वामी, निवासी पलिया लोहनी, थाना मिल्कीपुर, जिला अयोध्या (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने बताया कि वह अपने चचेरे भाई आशुतोष सिंह के साथ भुवनेश्वर से प्रयागराज तक जनरल टिकट पर यात्रा कर रहा था। जनरल कोच के दरवाजे के पास बैठने के दौरान परसाबाद स्टेशन के समीप उसका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के समय उसका चचेरा भाई भी उसके साथ मौजूद था। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान कोच के दरवाजे पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

चलती ट्रेन में दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म से टकराकर युवक का पैर घायल कोडरमा :चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गाड़ी संख्या 12801 अप पुरी–आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी अनुसार, आरपीएफ को सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का पैर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान आरपीएफ हवलदार रवि रोशन कुमार एवं पोर्टर विमल कुमार गुप्ता ने घायल यात्री को तत्काल कोच से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर के स्थानीय अस्पताल भेजा।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है।पूछताछ में घायल ने अपना नाम संजय गोस्वामी (23 वर्ष), पिता मिठू गोस्वामी, निवासी पलिया लोहनी, थाना मिल्कीपुर, जिला अयोध्या (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने बताया कि वह अपने चचेरे भाई आशुतोष सिंह के साथ भुवनेश्वर से प्रयागराज तक जनरल टिकट पर यात्रा कर रहा था। जनरल कोच के दरवाजे के पास बैठने के दौरान परसाबाद स्टेशन के समीप उसका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के समय उसका चचेरा भाई भी उसके साथ मौजूद था। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान कोच के दरवाजे पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Koderma, Kodarma | Jul 11, 2026

कोडरमा घाटी में तीन वाहनों की भीषण टक्कर, टैंकर चालक घायल कोडरमा। कोडरमा घाटी के सतपुलिया के समीप रविवार को एक हाईवा और दो टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक केबिन में फंस गया। रविवार को 9 बजे सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और रोड सेफ्टी सदस्य सागर गिरी ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। - Koderma News