उचकागांव: सनाह माधो में रास्ते के विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सनाह माधो गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोस के एक व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। वहीं विरोध करने पर गांव के नथुनी चौधरी पर लोहे के रड व ईट से जानलेवा हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। घटना 15 मई की रात की है, जब नथुनी चौधरी के नाती सोनू यादव रास्ते से ट्रैक्टर लेकर वापस अपने घर आ रहे थे।