अररिया: जिले के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर डीएम सख्त, एक दुकान से किताब खरीदने की अनुशंसा पर होगी कार्रवाई
Araria, Araria | Apr 9, 2026 अररिया में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। डीएम विनोद दूहन ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान से किताब खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी किताब खरीद सकते हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी स्कूल के खिलाफ इस तरह की