लोहरदगा: तेज बारिश में जंगल से भटकी नीलगाय की खुले कुएं में गिरकर मौत, वन विभाग ने दफनाया शव
गुरुवार सुबह खेत की ओर काम करने जा रहे ग्रामीणों की नजर कुएं पर पड़ी। कुएं में दो नीलगाय मृत अवस्था में दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। वन विभाग ने पहले जेसीबी की मदद से नीलगाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं