घकसरा चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल संतलाल यादव निवासी लखनापार को जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।