मुरैना नगर: सीएम का मुरैना दौरा रद्द, चंबल सेंचुरी के अवलोकन के लिए आ रहे थे
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार कि शाम 4 बजे करीब मुरैना आ रहे थे।लेकिन अब वो मुरैना नहीं आ रहे हैं।जनसम्पर्क अधिकारी ने आज शनिवार कि दोपहर 12 बजे करीब बताया कि मुख्यमंत्री जी का मुरैना आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।मुख्यमंत्री यहां चंबल सेंचुरी का अवलोकन करने के लिए आ रहे थे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थी