*नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
रीवा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिछिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने नशीली कफ सिरप की अवैध बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाजन टोला निवासी नीरज यादव अपने साथी सुनील तिवारी निवासी तोपखान, सनी पटेल निवासी सगरा और सचिन पटेल निवासी कोठी के साथ मिलकर कोठी रिंग रोड क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की फुटकर बिक्री कर रहा था।
Mauganj, Rewa | Jul 11, 2026