फरसगांव: मुक्तिधाम में गूंजा हरियाली का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ सामूहिक पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत फरसगांव द्वारा बड़ेडोंगर रोड स्थित मुक्तिधाम परिसर में सामूहिक पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ मयंक बसंतवानी, भाजपा नेता प्रवीण सिंह बदेशा, मंडल महामंत्री प्रवीण राव, दीपेंद्र मसीह सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।